फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल से लौट रहे पांचवी के छात्र को बच्चों ने पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रहे पांचवीं के छात्र का रास्ते में गांव के दो हमउम्र बच्चों के साथ खेलते समय झगड़ा हो गया, जिन्होंने उसे पीट दिया। घायल छात्र को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां रविवार दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही एक बालक और दूसरे बालक के पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार आठ अगस्त को दोपहर गांव बढ़ारी खुर्द की है। गांव के दिवाकर सिंह ने बताया कि उनका बेटा ध्रुव (11) गांव के बाहर बने एक स्कूल में पांचवी का छात्र था। आठ अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस आते समय वह गांव के ही दो बच्चों के साथ खेलने लगा, आरोप है कि इस दौरान दोनों बच्चों ने ध्रुव से झगड़ा कर दिया और उसके सीने में घूंसे बरसा दिए। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसने घर आकर बताया, इस पर उसे छर्रा ले गए, जहां रविवार की दोपहर 12 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने ध्रुव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक बालक व दूसरे बालक के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। बच्चों में खेलते समय झगड़ा होने पर ध्रुव के सीने पर चोट लगने से मौत होना बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि ध्रुव की मौत कैसे हुई है। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को खेलते समय बालक की हत्या करने की दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें