फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लोधई में एक माह में 15 पशुओं की मौत

Thu, 15 Jan 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छर्रा के गांव लोधई में लगभग एक माह से खुरपका-मुंहपका बीमारी फैली है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे लगभग 15 पशुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने पशु पालन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग एक माह से गांव में बीमारी फैली है, लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन




इधर, बुधवार को पहुंची टीम ने पशुओं की जांच करते हुए दवा का वितरण किया। पशु चिकित्साधिकारी प्रशांत राज सिंह ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व गांव टीकाकरण कराया गया था। खुरपका-मुंहपका और निमोनिया के चलते पशुओं की मौत हुई है।


दवा का वितरण करने के साथ ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। मसलन, टीकाकरण समय से कराएं साथ ही पशुओं को पिलाने के लिए ताजे पानी का प्रयोग करें। फरवरी में होने वाले टीकाकरण में पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें