फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: महिला पशु चिकित्सक ने छोड़ी नौकरी, पशुधन प्रसार अधिकारी पर लगाया था अभद्रता करने आरोप, यह है मामला

Mon, 13 Oct 2025 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की जांच की गई। पशुधन प्रसार अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। वहीं, आरोप लगाने वाली महिला पशु चिकित्सक ने 30 सितंबर को नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन
महिला पशु चिकित्सक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुधन प्रसार अधिकारी नीरज कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाने वालीं अलीगढ़ के विकासखंड टप्पल में तैनात महिला पशु चिकित्सक ने नौकरी छोड़ दी है। वह आउटसोर्सिंग कंपनी से तैनात थीं। वहीं, पशुधन प्रसार अधिकारी की एक वेतन वृद्धि पर रोक दी गई है।

विज्ञापन


महिला पशु चिकित्सक ने उनके साथ अभद्रता करने की शिकायत 3 अक्तूबर को पशु पालन विभाग के अपर निदेशक, मंडलायुक्त, डीएम और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से की थी। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि 9 सितंबर को पशुधन प्रसार अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की थी। जांच कमेटी के समक्ष अन्य वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों और मोबाइल वेटरनरी टीम द्वारा भी इसकी पुष्टि की जा चुकी है। पशु चिकित्सक ने खुद को असुरक्षित महसूस करने का हवाला दिया था। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक के समक्ष उपस्थित होने में पशु चिकित्सक ने असमर्थता जताई थी।

इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की जांच की गई। पशुधन प्रसार अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। वहीं, आरोप लगाने वाली महिला पशु चिकित्सक ने 30 सितंबर को नौकरी छोड़ दी। वह आउटसोर्सिंग कंपनी से तैनात थी। नौकरी छोड़ने की जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें