फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, पीएम मोदी से ट्विटर पर की शिकायत, समय पर नहीं मिली मदद

Mon, 25 Nov 2019 11:45 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Aligarh Railway Station - फोटो : India Rail Info
विज्ञापन

देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात चार शराबी युवकों ने मुरादाबाद की एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने मामले की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी। रिश्तेदार ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल प्रशासन को टैग करते हुए घटना की शिकायत की, लेकिन एक घंटे तक किसी ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। 

विज्ञापन




काफी देर बाद लखनऊ डीआरएम ने ट्वीट को फॉरवर्ड किया, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद टूंडला जीआरपी ने युवती को रेस्क्यू कर घटना की जानकारी ली। मुरादाबाद जिले की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक वह लखनऊ जाने के लिए संगम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुई थी। उस बोगी में चार युवक बैठे हुए थे, जो शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन


रास्ते में वो लोग युवती को अश्लील इशारे करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने इस मामले की जानकारी मुरादाबाद निवासी अपने एक रिश्तेदार को दी। रिश्तेदार ने घटना के संबंध में प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल प्रशासन को ट्वीट कर मदद मांगी। मगर, एक घंटे तक वहां से कोई उत्तर नहीं आया। 

मनचलों की हरकत से तंग आकर युवती ने अलीगढ़ जंक्शन पहुंचते ही उतरकर दूसरी ट्रेन में सवार होना उचित समझा। युवती के मुताबिक करीब एक घंटे बाद रेल अधिकारियों की ओर से मामले का संज्ञान लिया गया। घटना के संबंध में टूंडला जीआरपी ने पूछताछ की है। 
विज्ञापन


इधर, अलीगढ़ के आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इस घटना की शिकायत किसी भी थाने में नहीं की गई है। अगर युवती अलीगढ़ जंक्शन पर ही शिकायत दे देती तो यहीं मनचलों को दबोच लिया जाता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें