फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बकरों की सेहत बनाने के लिए खिला रहे चना-दूध

विज्ञापन
बकरे के साथ सैफुल्लाह खान।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
बकरीद नजदीक आते ही शहर में खास नस्ल के बकरों की रौनक बढ़ गई है। कई लोग अपने बकरों को परिवार के सदस्य की तरह पाल-पोस रहे हैं, उन्हें चना-दूध खिला रहे हैं। खाने-पीने और देखभाल पर रोजाना सैकड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जयगंज निवासी सैफुल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने 2024 में छह महीने का बकरा खरीदा था, जो अब करीब 130 किलो का हो गया है। वह बकरे को सुबह और रात में करीब तीन किलो चना खिला रहे हैं। इसके अलावा दो लीटर दूध और सरसों का तेल भी दे रहे हैं। हरी पत्तियों और चारे पर रोजाना करीब 100 रुपये खर्च होते हैं। वहीं, जावेद अहमद का बकरा भी 100 किलो से ज्यादा बजनी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें