फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फौजी की ट्रेन से गिरकर मौत

Wed, 17 Jan 2024 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक चुआवली के पास ड्यूटी से छुट्टी लेकर लौट रहे पंजाब के फौजी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जेब से मिले मोबाइल, दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त हो सकीं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार पंजाब के मुक्तसर साहिब के थाना कोट बाई के गांव खुनन खुर्द निवासी लखबिंदर सिंह (34) पुत्र प्रकाश सिंह सेना में पंजाब रेजीमेंट में नायक थे। तेलंगाना के सिकंदराबाद में तैनाती थी। वह 13 जनवरी को एक माह की छुट्टी पर ट्रेन से पंजाब जा रहे थे।



सोमवार को दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक चुआवली फाटक के पास ट्रेन से गिरने से मौके पर उनकी मौत हो गई। जेब से मिले मिले कागजों व फाेन के आधार पर उनकी शिनाख्त हो सकी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया। वह अपने पीछे दो बच्चों सहित परिवार वालों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें