फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मायके वालों पर लगाया बच्ची को बेचने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने चाचा और मायके वालों पर नवजात बच्ची को बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दो साल पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन





रिपोर्ट में गांव दहोड़ा निवासी पूनम पत्नी करन कुमार ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से मार्च 2021 में करन कुमार के साथ शादी की थी। उसके गर्भवती होने पर थाना इगलास के गांव जवार निवासी उसके मायके वाले उसे गांव ले गए। वहां उसके चाचा लालाराम, एक अपंजीकृत चिकित्सक पवन सिंह, एक अस्पताल संचालक बोधपाल उर्फ गुड्डू निवासी पुनहरा थाना जलेसर जिला एटा ने मिलीभगत कर उसका एक नवंबर 2021 को प्रसव कराया। प्रसव के बाद उसकी बच्ची को गायब कर दिया।



पूनम ने बच्ची को दो लाख रुपये में नगला बरी थाना निधौली कलां जिला एटा निवासी एक दंपती को बेचने का आरोप लगाया है। जुलाई 2023 में थाना गोंडा के नगला बिरखू में हुई पंचायत में आरोपियों ने इसे स्वीकार भी किया था। पुलिस ने भी इस मामले में सुनवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने पुत्री को पाने के लिए न्यायालय का सहारा लिया। थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें