क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी निवासी एक युवक ने रविवार की सुबह साधु आश्रम स्थित काली नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी। देर शाम तक तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। युवक ने पिता ने पुलिस को बताया कि शराब पीने पर उन्होंने बेटे को फटकारा था।
देवसैनी गांव निवासी नेम सिंह का 25 वर्षीय बेटा प्रियांशु कुछ समय से साधु आश्रम में किराए पर दुकान लेकर जर्राह का काम कर रहा था। शनिवार की शाम प्रियांशु शराब पीकर घर पहुंचा इस पर पिता ने जमकर फटकार लगाई।
लक्षण बिगड़ने की बात कहकर दुकान जाने से मना कर दिया। रविवार की सुबह प्रियांशु दुकान से दवा लेकर लौटने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद काली नदी पुल के बीच में खड़े होकर नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोग प्रियांशु को जानते थे। उन्होंने पुलिस के साथ ही परिजनों को मौके पर बुला लिया। उसके परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।