फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे में लटका मिला युवक का शव, हत्या करने का आरोप

Mon, 24 Jul 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
मृतक अजय का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव उसरह रसूलपुर में एक युवक का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। उसकी पत्नी ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




ग्राम उसरह रसूलपुर निवासी आशू के अनुसार शनिवार को वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ प्रधान के खेत में धान की रोपाई करने गई थी। शाम के समय पति अजय (25) पुत्र सोमवीर डेढ़ वर्षीय पुत्र विष्णु के साथ प्रधान के खेत पर पहुंच गया। वहां पर पति के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद एक किशोरी उनके पति से झगड़ा करने लगी। उसने अपनी मां सपना को भी बुला लिया। सपना ने उनके पति को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।



इस पर उनके पति घर चले गए। जब वह घर लौटी तो एक कमरे में गाटर के कुंडे पर उनके पति का शव साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। आशू ने तहरीर देकर गांव के एक युवक और उसकी पत्नी पर अपने पति की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें