फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा सात बच्चों का बाप, बाद में बैठी पंचायत

Wed, 19 Jun 2019 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात बच्चों का बाप एक 16 वर्षीय किशोरी को धमकाकर एक माह तक दुष्कर्म करता रहा। आजिज आकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। 
विज्ञापन


हालांकि लोकलाज के भय से कई दिन तक पीड़ित परिवार खामोश रहा। चर्चा यह भी है कि मामला खुलने पर गांव में पंचायत हुई थी जिसमें पीड़ित परिवार को किशोरी की शादी कराने और आरोपी को दंड के तौर पर शादी में 51 हजार रुपये देने का फैसला सुनाया गया था। बाद में सोमवार की रात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

पीड़ित पिता के अनुसार आठ मई को उनकी 16 वर्षीय बेटी आरोपी कालीचरन के घर मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गई थी। उसी दौरान आरोपी सात बच्चों के पिता ने किशोरी को दबोचकर दुष्कर्म किया। किसी को भी दुष्कर्म की बात न बताने की धमकी दी। 
विज्ञापन


डरी किशोरी यह बात परिजनों से छिपा गई तो मौका पाकर वह किशोरी से बराबर दुष्कर्म करने लगा। आजिज आकर सात जून को किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। हालांकि तब लोकलाज के भय से परिवार शिकायत करने थाने नहीं पहुंचा। 

सोमवार को इस संबंध में पीड़ित पिता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों के कहने पर वह इगलास कोतवाली पहुंचा। कोतवाल अनिल कुमार के अनुसार पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी कालीचरन को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें