फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः बिटिया के पिता की सीएम योगी से हुई बात, बोले- अब न्याय की उम्मीद

Thu, 01 Oct 2020 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
पीड़िता के पिता से बात करते सीएम योगी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस की बिटिया के पिता की बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हुई। इसके बाद बिटिया के पिता का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके साथ न्याय होगा। बिटियाके पिता ने कहा कि वे चाहते  हैं कि जिन लोगों ने उनकी बेटी के साथ ऐसा घिनौना कृत्य किया है उन्हें कठोर सजा मिले। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें यही आश्वासन दिया है। उनका यह भी कहना है कि उन्हें इस बात का बेहद मलाल है कि वह अपनी बिटिया का आखिरी समय में चेहरा नहीं देख सके। 

विज्ञापन


इस बीच खबर है कि विपक्षी दलों के नेताओं को बुधवार को भी पुलिस प्रशासन ने बिटिया के गांव के अंदर नहीं जाने दिया, जबकि भाजपा के नेता बड़े आराम से गांव में पहुंच गए। इसे लेकर सपाइयों ने आगरा रोड पर ही प्रदर्शन किया। वहीं इस घटना के विरोध में गांव के बाहर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में धरना शुरू कर दिया है।

मंगलवार की तरह बुधवार को भी बिटिया के गांव में विपक्षी दलों के नेताओं को प्रवेश नहीं करने दिया। सपा के विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव की अगुवाई में काफी सपाई जब इस गांव में जाने के लिए एकत्रित हुए तो पुलिस ने इन्हें गांव को जाने वाले रास्ते पर ही रोक दिया। ऐसे में इन लोगों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इन लोगों का आरोप था कि आखिर जब भाजपा के नेता पीड़ित परिवार से मिल सकते हैं तो वह क्यों नहीं। प्रदर्शन के बाद भी पुलिस ने इन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इतना ही नहीं गांव के अंदर मौजूद अधिकारी भी इस बात पर नजर बनाए रहे कि किसी पार्टी का कोई पदाधिकारी व नेता तो गांव में नहीं जा रहा।

कुछ संदिग्धों को वापस भेज दिया। एनएच बाईपास पर भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। बाहर से आ रहे कांग्रेस के कुछ नेताओं को पुलिस ने लौटा दिया। इधर, हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेसियोें ने गांव के बाहर धरना शुरू कर दिया है। देर शाम तक यह धरना जारी था। 

धरने पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जिला प्रभारी प्रदेश सचिव योगेश तालान, प्रदेश सचिव सत्य संयम सैनी, हरप्रीत सिंह चब्बा, जिलाध्यक्ष पीलीभीत तंजीम सिद्दीकी, यूसुफ मलिक, जितेंद्र गौतम, सादाबाद के नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला महामंत्री निखिल भर्ती पाठक, विकास चौधरी, पवन पंडित, हाथरस शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें