फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर नहीं आई मायके से पत्नी: पति ने जूस में खुद जहर मिलाकर पिया, बच्चों को पिलाया, बेटी की मौत

Mon, 31 Mar 2025 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

झगड़ा कर पत्नी मायके चली गई। पति ने ईद पर आने को कहा, पर वह नहीं आई। पति ने जूस में जहर मिलाकर खुद पिया और फिर बेटा और बेटी को भी पिला दिया। जिससे बेटी की मौत हो गई और बाप-बेटा आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
खुशी की मौत के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके में झगड़े के बाद मायके गई पत्नी के ईद पर नहीं आने से आहत पति ने बेटा-बेटी सहित आत्महत्या के इरादे से जहर पी लिया। 30 मार्च शाम हुई इस घटना में उपचार के दौरान 31 मार्च दोपहर बेटी की मौत हो गई। पिता-पुत्र का अभी आईसीयू में उपचार चल रहा है। बेटी की मौत की खबर मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोरावर शाहजमाल के इस्लाम नगर तेलीपाड़ा में भाई के साथ राशन डीलर की दुकान चलाने वाला 32 वर्षीय गुड्डू अपनी पत्नी रुखसार पर शक करता था। तीन माह पहले पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी उसने पत्नी को पीट दिया। इसी गुस्से में पत्नी अपने मायके टेढ़ी बगिया आगरा चली गई। पत्नी दोनों बच्चों 7 वर्षीय बेटी खुशी व 5 वर्षीय बेटे आहिल को यहीं छोड़ गई। परिवार का आरोप है कि गुड्डू व रुखसार की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। अब यहां से जाने के बाद वह रिश्ता खत्म करने के नाम पर रुपये मांग रही थी। गुड्डू उसे वापस बुलाने को फोन करता था। 29 मार्च को उसने ईद पर घर वापस आने के लिए भी फोन किया। मगर उसने आने से इंकार कर दिया। 

इसी बात से परेशान गुड्डू ने 30 मार्च शाम करीब छह बजे मौसमी के जूस में जहर मिलाकर खुद पी लिया। साथ में दोनों बच्चों को पीने को दे दिया। इसके बाद जब तीनों की तबीयत बिगड़ी तो भाई इरफान आदि परिजन उन्हें बिना पुलिस को सूचना दिए मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां भर्ती करा दिया। 31 मार्च दोपहर करीब एक बजे बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के जरिये पुलिस को खबर मिली। पिता-पुत्र का उपचार जारी है। पुलिस बच्ची के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार मामले में अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर की गई जांच से पता चला कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें