फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डिवाइडर में बाइक टकराने से पिता की मौत, पुत्र घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह हाईवे पर पैराई पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर परिजन रोते-बिलखते हुए यहां पहुंचे।
विज्ञापन



कन्नौज जनपद के थाना ठठिया के गांव ककरघटा निवासी रामलड़ैते और उनका पुत्र मोहित नोएडा में किसी कंपनी में काम करते थे। होली पर शुक्रवार की सुबह बाइक से दोनों अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर पैराई पुल के पास पहुंचे तभी किसी तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


खबर पाकर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रामलड़ैते को मृत घोषित कर दिया। मोहित का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें