फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल, चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 04:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे लेकर उसके नम्बर के आधार पर चालक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक पिता और पुत्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस कस्बा और नगला पदम के बीच 23 अक्तूबर को कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई।

विज्ञापन


चंडौस क्षेत्र के गांव जहराना निवासी संतोष कुमार (48) के परिजनों ने बताया कि वे भाईदूज पर पत्नी राजकुमारी (45) के साथ बुधवार को बल्लभगढ़ गए थे, जहां से वह बृहस्पतिवार को बस से वापस लौटकर दोपहर में गौमत चौराहे से गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिला तो उन्होंने अपने छोटे बेटे अभिषेक (21) को फोनकर गौमत चौराहे पर बुला लिया। इसके दंपती और उनका बेटा गांव वापस लौट रहे थे, दोपहर करीब 12:00 बजे चंडौस-नगला पदम के बीच एक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। 

राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाए फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां अभिषेक की शाम को मौत हो गई, जबकि पिता संतोष को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले जाया गया था, जहां रात को उनकी मृत्यु हो गई। घायल राजकुमारी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।  परिजनों ने बताया कि संतोष चार भाइयो में दूसरे और अभिषेक दो भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था, भाई-बहन की शादी हो चुकी है, वह अविवाहित था। भाई फौजवीर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी भी मायके जल्द आ गई थी
दो भाइयोे के बीच अकेली बहन पूजा माता-पिता के घर पर नहीं होने के कारण ससुराल पलसेड़ा से सुबह जल्द आ गई थी,उसने दोनों भाइयों का तिलक कर दिया था और माता-पिता के आने का इंतजार कर रही थी। पूजा के मायके आने की वजह से ही संतोष और राजकुमारी बल्लभगढ़ से जल्द आ गए थे। 

मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे लेकर उसके नम्बर के आधार पर चालक की पहचान कराई जा रही है।-संजीव कुमार तोमर सीओ गभाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें