फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पैमाइश के बाद लौट रहे पिता-पुत्र को पीटा गया

Mon, 03 Feb 2025 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र के गांव धारागढ़ी के पास से हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा विवाद की जमीन की पैमाइश के बाद लौट रहे पिता-पुत्र को पीटा गया। पलवल जिले के लोगों पर पीटने का आरोप है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


गांव धारागढ़ी निवासी जगदीश के अनुसार बुधवार को दिन में करीब सवा तीन बजे तहसील की राजस्व टीम गांव धारागढ़ी के पास यमुना किनारे दीक्षित अवार्ड की विवादित जमीन के नंबरों की जांच कर लौट रही थी। किसान भी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यमुना पुल पर आए गांव माहोली थाना हसनपुर जिला पलवल (हरियाणा) के जीतराम, प्रताप, देवेंद्र, विष्णु, हरदेव, नरवीर, जगदेव, लोकेंद्र, तुलाराम, मेघ सिंह, उदय सिंह के अलावा पांच-छह अज्ञात लोगों ने उनके साथ ही पिता पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें