फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कार ने बाइक में मारी टक्कर, गंगा स्नान के लिए जा रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत

Tue, 23 Sep 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिता-पुत्र पितृ अमावस्या पर बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। कार ने बाइक में टक्कर मार दी।  हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पुत्र की अगले दिन मौत हो गई। कार को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव असोई व नगला बिहारी के निकट 21 सितंबर की सुबह करीब छह बजे मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


राजकुमार उर्फ पप्पू सिंह (62) निवासी पटना पक्षी विहार कोतवाली जलेसर जिला एटा 21 सितंबर की सुबह करीब छह बजे अपने पुत्र प्रमोद कुमार के साथ पितृ अमावस्या पर बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही राजकुमार की बाइक जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर गांव असोई-नगला बिहारी के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र प्रमोद कुमार घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया।

22 सितंबर को राजकुमार के शव के अंतिम संस्कार के बाद प्रमोद कुमार की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में घायल प्रमोद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने 22 सितंबर को प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार सदमे की हालत में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पुत्र की 22 सितंबर को मौत हो गई। कार को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें