फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दीवानी कचहरी के बाहर बाप-बेटी पर हमला, पति समेत पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Sep 2026 10:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। उनका पारिवारिक मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। लक्ष्मी अपने पिता के साथ अलीगढ़ दीवानी कचहरी पहुंची थी। वह अपने मुकदमे की पैरवी और तारीख के लिए आई थी। वहीं पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ दीवानी कचहरी परिसर के बाहर एक महिला और उसके बुजुर्ग पिता पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला किया। वे कचहरी में तारीख पर आए थे। राहगीरों ने इस मारपीट का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़िता लक्ष्मी अतरौली क्षेत्र के गांव बढ़ेसरा की निवासी है। उसकी शादी गौतमबुद्ध नगर के छपरौला निवासी नितिन से हुई थी। विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। उनका पारिवारिक मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। मंगलवार को लक्ष्मी अपने पिता के साथ अलीगढ़ दीवानी कचहरी पहुंची थी। वह अपने मुकदमे की पैरवी और तारीख के लिए आई थी। कचहरी से बाहर निकलते ही ससुराल पक्ष के लोग घात लगाकर आ धमके।

आरोप है कि ससुरालियों ने कचहरी के बाहर ही लक्ष्मी और उसके पिता के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति नितिन, जिले सिंह, मुकुल, दीपक, रामवती समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें