पिसावा के गांव राऊपुर में किसानों के धरने में मौजूद खैर विधायक व किसान
- फोटो : samvad
गांव राऊपुर के पास प्रस्तावित बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में किसानों का धरना 53वें दिन भी जारी रहा। खैर विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को प्रोजेक्ट को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में चल रहे धरने में विधायक ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों की समस्या रखी है, जिस पर प्रशासन ने वैकल्पिक भूमि तलाशने का भरोसा दिया है। जमीन मिलते ही प्रोजेक्ट को स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान एकजुट हैं और अपनी मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कृष्णजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, ललित कुमार, जगन सिंह, जयमल सिंह आदि मौजूद रहे।