खैर विधायक को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के राऊपुर गांव के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में किसानों का धरना मंगलवार को 46वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने खैर विधायक ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में धरने में किसानों ने खैर विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर को रोककर बुलाया और अपनी समस्याएं बताईं। किसानों का कहना था कि प्रोजेक्ट से आसपास के गांव में प्रदूषण बढ़ेगा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि प्रोजेक्ट को रद्द किया जाए या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान किया जाएगा। एसडीएम व डीएम से जानकारी ली। साथ ही राऊपुर-जलालपुर मार्ग, पिसावा-गोठनी मार्ग के मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण कर मानक अनुसार सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर जयमल सिंह, विजय कुमार, विजयवीर सिंह, सुभाषचंद्र, कृष्णजीत सिंह, सतीश कुमार, योगेंद्र सिंह, डॉ. हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।