कीटनाशक दवा के प्रयोग से करीब 20 बीघा धान की फसल आंशिक रूप से खराब होने के मामले में सोमवार को भाकियू के नेतृत्व में ललित फर्टिलाइजर के पास धरना-प्रदर्शन हुआ। पंचायत के बाद दुकानदार द्वारा अपनी गलती स्वीकार कर ली।
टप्पल क्षेत्र के इतवारपुर निवासी सुनील ने 16 अगस्त को धान के लिए जट्टारी स्थित ललित फर्टिलाइजर से कीटनाशक खरीदा था। इसके प्रयोग के बाद फसल प्रभावित हुई। शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी के निर्देश से सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। जांच में फसल को नुकसान की पुष्टि हुई। सोमवार को भाकियू पदाधिकारियों, किसानों और जट्टारी पुलिस की मौजूदगी में समझौता होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया