फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाक-भाजी, फल-पुष्प उगाएं किसान : मंडलायुक्त

Wed, 01 Mar 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
नुमाइश नीरज शहरयार पार्क में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का निरीक्षण करते कमिश्नर नवदीप रिणवा, जि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नुमाइश मैदान स्थित नीरज-शहरयार पार्क में मंगलवार को दो दिवसीय मंडलीय शाक-भाजी और फल-पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें 248 प्रतिभागी शामिल हुए। इसका शुभारंभ मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने किया। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती से कहीं ज्यादा आमदनी शाक, भाजी, फल एवं पुष्प बागवानी के जरिए की जा सकती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों को खेतीबाड़ी के लिए विभिन्न प्रकार का अनुदान दे रही है। परंपरागत खेती में जहां चार- छह माह में फसल बिक्री होने पर ही पैसा आता है, वहीं औद्यानिक फसलों से हर सप्ताह आमदनी होती है। प्रदर्शनी में 1016 उत्कृष्ट पौधे, शाक, फूल आदि प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं निजी संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रजातियों के रंग- बिरंगे फूलों का प्रदर्शन कर नीरज-शहरयार पार्क को पुष्प वाटिका का स्वरूप दिया गया है। इसमें फल, शाकभाजी एवं पुष्पों की उन्नत खेती करने वाले कृषकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया है।
यहां आलू की 40 प्रकार की रंग बिरंगी प्रजातियों, कुफरी नीलकंठ (गहरा नीला आलू), कुफरी लालिमा (लाल आलू) एवं कुफरी सिंदूरी (गुलाबी आलू) आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुलदस्ते, मालाएं, बुके तथा फूलों के गमले अपनी छटा बिखेर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतीक चिन्ह, जी-20 एवं आई लव अलीगढ़ के मॉडल भी लुभा रहे हैं। संयुक्त विकास आयुक्त सर्वेश चंद्र, उपायुक्त खाद्य एवं रसद मदन यादव, संयुक्त निदेशक कृषि राकेश कुमार के साथ सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें