फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली घर में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, मांगी रात में बिजली, जर्जर लाइनें हों सही

Sun, 30 Mar 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रजावल बिजली घर से जुड़े कई गांवों में बिजली की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। गांव तालनगर-भडीरा और नगला सरताज की पूरी लाइन झुकी हुई है। आए दिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
रजावल बिजलीघर पर धरने के दौरान एसडीओ,जेई से वार्ता करते किसान नेता - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) ने 29 मार्च को रजावल बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन कर नलकूपों के लिए रात के समय बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज सिंह ने कहा कि रात में बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसलें सूख रही हैं।

विज्ञापन


भाकियू के धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओ पीयूष द्विवेदी और जेई जोगेंदर कुमार पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने 15 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर भाकियू (लोकहित) के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

चौधरी मनोज सिंह ने कहा कि रजावल बिजली घर से जुड़े कई गांवों में बिजली की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। गांव तालनगर-भडीरा और नगला सरताज की पूरी लाइन झुकी हुई है। आए दिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस मौके पर किसान नेता नेपाल सिंह, शिव कुमार सिंह, रामवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, विवेक कुमार, रनवीर सिंह, बनी सिंह, रघुराज सिंह, देवेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, रमेश सिंह, विनोद कुमार, जसवीर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें