फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे भूमि अधिग्रहण: किसानों को मिला आश्वासन, होली के बाद मिलेंगे सीएम योगी

Thu, 06 Mar 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण में नए सर्किल रेट की मांग को लेकर यह किसान लखनऊ गए थे। वहीं ग्राम उसरह में 3 मार्च से शुरू धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
जट्टारी में धरने पर बैठे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ गए प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात तो नहीं हो सकी है, लेकिन आश्वासन मिला है कि होली के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात हो सकेगी। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण में नए सर्किल रेट की मांग को लेकर यह किसान लखनऊ गए थे। वहीं ग्राम उसरह में 3 मार्च से शुरू धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


5 मार्च को धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता इंद्रपाल सिंह और संचालन रामपाल सिंह (पूर्व प्रधान) ने किया। लखनऊ गए नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में शामिल गौरीशंकर शर्मा खंडेहा, कुशलपाल मास्टर, रणधीर प्रधान बाजौता, सोनवीर सिंह बुलाकीपुर, ओमपाल सिंह उसरह, चौधरी सुधीरपाल सिंह ग्राम प्रधान उसरह, चौधरी नरेंद्र सिंह उर्फ बंटी, कुलदीप सिंह भोली उसरह और ओंकार सिंह उर्फ पिंटू प्रधान जलालपुर थे।
विज्ञापन


लखनऊ से लौटे किसानों ने बताया कि होली के बाद और 20 मार्च से पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मिलने का आश्वासन मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति के पास मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए दो दिन पहले ही सूचना भेज दी जाएगी। बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मुलाकात का समय मिलते ही प्रतिनिध मंडल लखनऊ जाएगा। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक ठा. जयवीर सिंह और खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर के जरिये मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था।
विज्ञापन


5 मार्च को धरना-प्रदर्शन में चौधरी रमेश अत्री, डॉ. रमेश कुमार, राजकुमार भाकियू, गोदवीर सिंह, सौरभ सिंह, मास्टर गौरीशंकर, रमेश कुमार, श्यामवीर सिंह, प्रेम सिंह, शिवनंदन, कुशलपाल, जयपाल सिंह, बलदेव सिंह, मास्टर ओमप्रकाश, सुंदर सिंह प्रधान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें