फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दसवें दिन भी किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। टप्पल विकासखंड कार्यालय परिसर में चल रहे धरने में बड़ी संख्या में किसान-मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता अलीगढ़ संगठन मंत्री रामचंद्र सरदार ने की, जबकि संचालन अलीगढ़ मंडल प्रवक्ता लोकेंद्र चौधरी ने किया। सोमवार को अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर समस्याएं सुनीं। सांसद ने धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन यूनियन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला कायम रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने सांसद को किसानों और मजदूरों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सांसद ने ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का आश्वासन दिया। चौधरी रमेश कुमार अत्री ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर इस्लाम सैफी, चौधरी प्रदीप कुमार, रामचंद्र सरदार, दिलशाद अली खान, उमर शेर, नर्सीपाल ठाकुर, जगदीश उर्फ भूरा, चौधरी विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें