फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गेट बंद कर पुलिस ने रोका

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदा​धिकारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारी और किसान शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें कलक्ट्रेट परिसर के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान मुख्य गेट बंद कर दिया गया, जिससे किसान अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर और जिलाध्यक्ष भोला चौधरी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। किसानों का कहना था कि वे प्रशासन को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने आए थे। लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। कलक्ट्रेट के गेट पर किसानों और पुलिस के बीच कुछ देर तक बातचीत और नोकझोंक हुई। किसानों ने इसे लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या बताने आए किसानों को रोकना उचित नहीं है। इसके बाद किसानों ने कलक्ट्रेट के बाहर ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

ज्ञापन में किसानों ने खाद, बिजली, पानी और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की अपील की। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ। तो संगठन आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें