फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंगीरी में बिजली कटौती और रिश्वतखोरी के खिलाफ किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से गुस्साए किसानों व ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद एसडीओ ने बिजली कटौती न करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ किसानों ने बताया। सरकार 22 घंटे बिजली का आदेश देती है, पर उन्हें 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे करीब एक दर्जन गांवों में मक्का, बाजरा, मूंग जैसी फसलें सूख रही हैं। किसानों ने बिजली कर्मचारियों पर तार जोड़ने के लिए 500 से 1000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। एसडीओ लवकुश राघव ने रात में बिजली कटौती रोकने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने रिश्वत के आरोपों की जांच कर कार्रवाई का भरोसा भी दिया। किसानों ने दो दिन में समस्या ठीक न होने पर बड़े धरने की चेतावनी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पिता महावीर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाॅ. सीवी सिंह, प्रधान सुनील कुमार आर्य, महेश बाबू, राजेंद्र सिंह लोधी, सतीश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें