फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घंटे भर की बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी

Mon, 20 Mar 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बारिश के चलते बिछी गेहूं की फसल।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पिछले कई दिन से बिगड़ रहे मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तीन दिन से रोजाना कहीं न कहीं बारिश होने के साथ ही ओलावृष्टि हो रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को तड़के करीब एक घंटे तक हुई बारिश से इगलास, जवां, हरदुआगंज एवं अतरौली क्षेत्र मे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उधर, प्रशासन ने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराना शुरू कर दिया है। मौसम में पिछले कई दिन से बदलाव आ रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छायी हुई हैं। शुक्रवार एवं शनिवार के बाद रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे से घंटे भर तक बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक आ गई। बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसल बिछ गई है। सरसों की कटी फसल भी बारिश में भीग गई है। आलू की खोदाई भी इससे प्रभावित हुई है।
बारिश के चलते मौसम में भी ठंडक आ गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम में पिछले कई दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। होली से पहले ही मौसम में काफी गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। जो सामान्य से तीन कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.6 रहा जो सामान्य से दो अधिक रहा। उन्होंने बताया कि 21 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ठ ने बताया कि बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सभी तहसीलों के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें