फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाजरा की खरीद नहीं होने से भड़के किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय उपमंडी में शनिवार को किसानों ने सरकारी दरों पर बाजरा खरीदने की मांग करते हुए हंगामा किया। शनिवार को खरीददारी बंद होने की बात सुनकर किसानों ने मंडी में हंगामा किया। जिससे पूरे दिन अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन

शासन ने बाजरा की खरीद के लिए मंडी में आरएफसी का क्रय केंद्र खोला है। शशांक गुप्ता यहां पर केंद्र प्रभारी हैं। 22 हजार क्विंटल का खरीद लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष 20 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। इसके बाद भी मंडी में प्रतिदिन किसान बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं, हालात यह हैं कि मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी करने की जगह नहीं है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि तौल बढ़ाने के लिए एक और कांटा लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी से पत्राचार किया जा रहा है, स्वीकृति मिलने पर खरीद बढ़ाई जाएगी। जिन किसानों का पंजीकरण पूर्व में हो चुका है उनसे खरीद की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में किसान शिवराम सिंह, रघुवीर सिंह, सत्यप्रकाश, रामस्वरुप, हरी सिंह, अशोक कुमार, ओंकार सिंह, जयप्रकाश, मंगल सिंह शामिल रहे। किसानों का कहना है कि वे बाजरा की तौलाई कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी तौलाई नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें