भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों और ग्रामीणों ने बुधवार को किसान एकता संघ के नेतृत्व में जट्टारी बिजलीघर पहुंचकर एसडीओ जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्यौरान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एसडीओ जयवीर सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दो-तीन दिनों में समाधान का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, चौधरी भुवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मुखियाजी आदि मौजूद रहे।