फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी नोएडा दिल्ली सीमा पर डटे रहे अलीगढ़ के किसान

विज्ञापन
नोएडा दिल्ली सीमा पर मौजूद किसान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा जारी तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आक्रोश थम नहीं रह है। इसके विरोध में अलीगढ़ के किसान लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर डटे रहे। इधर अन्य किसान संगठनों ने भी दिल्ली कूच किया है। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बृहस्पतिवार को कृषि मंत्रालय के अधिकारी धरना स्थल पर आए थे और वार्ता की। उन्हें 17 सूत्री मांग पत्र सौंप दिया गया है। ज्ञापन में किसान आयोग का गठन और उसमें अध्यक्ष से लेकर सभी सदस्य भी किसान रखे जाने, किसानों के सभी कर्जा माफ करने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी किसानों को 10000 रुपये पेंशन तथा दुर्घटना में मरने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये भरण-पोषण के लिए दिए जाने की मांग की गई है । प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों का बकाया भुगतान भी 10 दिन में करने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रेमपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, विकास लोधी, वीरेश सिंह, लव ठाकुर, गोपाल सिंह, विपिन कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, पूरनमल गौतम, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव सिंह, चोब सिंह, उदित सिंह, प्रेमलता, सावित्री, भूदेवी आदि उपस्थित थे।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले सैकड़ों किसान दिल्ली गए
अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी सैकड़ों किसानों के साथ दिल्ली कूच किया। इन्हें दिल्ली में पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। गुस्साए किसानों ने महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। उसके बाद किसान आगे बढ़ते चले गए। उसके बाद भारी मात्रा में पुलिस बल द्वारा दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 5 पर बैरिकेडिंग क्या हुआ था वहां अधिकारियों द्वारा सभी किसानों को रोका गया तो किसान दलित प्रेरणा स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हरिवंश सिंह, अलीगढ़ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश, ओम प्रकाश, श्यामवीर सिंह, रामवीर सिंह, करुआ शर्मा, रामशरूप, विजय चौधरी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

एलआईयू रही सतर्क
किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर स्थानीय पुलिस एवं एलआईयू सक्रिय रही। वे किसानों की पल-पल की गतिविधियों की टोह लेते रहे। हालांकि किसी को भी रोकने का प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें