फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर में खेत पर सो रहे किसान की हत्या

विज्ञापन
किसान सतीश का फाइल फोटो। - फोटो : KHAR
विज्ञापन
गांव बांकनेर में खेत पर सो रहे एक किसान की फावड़े के मूठ से पीटकर हत्या कर दी। सुबह जब छोटा भाई चाय देने गया तो चारपाई पर शव देख उसके होश उड़ गये। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गये। कुछ ही देर बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई औ जांच पड़ताल की। पीड़ित परिजनों ने मृतक के साथ वारदात की रात रहे उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

किसान सतीश (45) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार की रात अपने खेत पर चारपाई पर सो रहे थे। रात में हमलावर ने उसके सिर पर फावड़े की मूठ से प्रहार हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह सात बजे के लगभग सतीश का छोटा भाई राजकुमार चाय देने के लिये खेत पर गया। वहां चारपाई पर लहूलुहान हालत में भाई का शव देख उसकी चीख निकल गई। आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिवार वाले मौके पर पहुंच गये। सूचना पर सीओ संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर खैर विनोद मिश्रा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि रात में सतीश के पास गांव का ही एक व्यक्ति अर्जुन और सो रहा था, जो घटना के बाद से ही लापता है।
पुलिस ने डाग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम को बुला ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामले में मृतक के भाई ओमप्रकाश ने गांव के ही अर्जुन पुत्र लेखराज व उसके पुत्र छोटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान की हत्या के बाद उसकी पत्नी सहित तीन बेटी व एक बेटे का रो रोकर बुरा हाल है। हत्या को लेकर ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

----................
दोस्त दोस्त न रहा, डाग स्क्वाएड ने खोल दिया मामला
फसल की सुरक्षा किसान सतीश शर्मा की मौत का कारण बन गई। यदि वह घर पर होता तो शायद घटना टल सकती थी। बताते हैं कि किसान सतीश शर्मा के गांव के अर्जुन से लगभग 15 वर्षों से बेहद नजदीकी संबंध थे। दोनों ने मिलकर साझे में 50 बीघा खेत ले रखा था। जिस पर वे कपास, शकरकंद, धान, गेंहू आदि की खेती किया करते थे। वर्तमान में धान और शकरकंद की फसल बो रखी है। जिसकी आवारा जानवरों से सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों ही रात में खेत पर सोया करते थे। खाना पीना भी दोनों का साथ ही था।
बताते हैं कि सोमवार को सतीश दो तीन हजार की कपास की फसल मंडी में बेचकर आये थे। जिसके बाद दोनों पेड़ के नीचे अलग चारपाई पर लेटे देखे गये थे। रात में क्या बात हुई जो सतीश की हत्या कर दी गई। परिवार वालों का शक अर्जुन पर ही है। अर्जुन और उसके पुत्र छोटू के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। मौके पर डॉग स्क्वाएड की टीम पहुंची थी। डाग सूंघते हुये गांव में अर्जुन के घर तक पहुंचा था। जिससे यह तो काफी हद तक साफ हो रहा है कि हत्या में अर्जुन का हाथ है। यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि आखिर यकायक क्या वजह ऐसी रही कि उसने सतीश की हत्या कर दी?
..............
घटना स्थल की जांच में यह बात सामने आई कि घटना स्थल पर मौजूद दूसरे किसी व्यक्ति के भी चोट लगी है। उसके खून के धब्बे कुछ दूरी तक देखे गए हैं। वह किसी हालत में जख्मी हुआ, यह तो पकड़े जाने पर साफ होगा। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।-मणीलाल पाटीदार एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें