गोंडा। गांव ढांटौली में नदी की सफाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे नीरज चौधरी को पुलिस ने न
- फोटो : samvad
क्षेत्र से गुजर रही करबन नदी की सफाई के लिए मांगे गए टेंडर निर्धारित तिथि को नहीं खोले गए। किसान नेता नीरज चौधरी निवासी गांव ढांटौली ने अधिकारियों से जवाब मांंगा तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर आला अधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कहने पर थाना पुलिस ने उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया।
किसान नेता नीरज चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गांव दमगढी, तलेसरा, नयावास, सिकतरी, ढांटौली, बरौला, अहजारी, नेहरा से करवन नदी गुजर रही है। नदी की पिछले 25 वर्ष से सफाई नहीं कराई गई है। बारिश में नदी का पानी खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाता है। इस संबंध में काफी प्रयास के बाद विभाग ने नदी की सफाई के लिए टेंडर मांगे थे जिनके खुलने की तारीख 30 मई निर्धारित की गई थी। विभाग ने समय से टेंडर नहीं खोले तो अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की। सही जवाब न मिलने पर उन्होंने ज्ञापन उच्चाधिकारियों को देने जाने की बात कह दी। इस पर थाना पुलिस सूचना पाकर एसआई जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ रविवार को सुबह छह बजे गांव में उनके घर पहुंच गए और उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया।