फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ट्रॉली में खड़े किसान की बिजली गिरने से मौत, किशोरी झुलसी, इगलास के कौआखेड़ा में हादसा

Mon, 12 Oct 2026 01:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 ग्रामीण धान के गट्ठर (पूरे) को इकट्ठा कर ट्रॉली में फैंक रहे थे। ओमवीर सिंह ट्रॉली में उनको सही से लगा रहा था। तभी अचानक ट्रॉली में मौजूद ओमवरी पर बिजली गिरी और वह वहीं गिर गया। ट्रॉली से उसी समय वहां काम कर रही एक किशोरी का हाथ छू गया और वह भी चपेट में आ गई और थोड़ी सी झुलस गई। 
विज्ञापन
मृतक किसान ओमवीर सिंह उर्फ सरदार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास थाना अंतर्गत गांव कौआखेड़ा के किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। इस दौरान एक किशोरी का हाथ भी थोड़ा झुलस गया। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। बिजली के कड़कने की आवाज आने लगीं। मौसम को को खराब होता देख अलीगढ़ के तहसील इगलास के गांव कौआखेड़ा निवाासी 50 वर्षीय किसान ओमवीर सिंह उर्फ सरदार पुत्र राजेंद्र सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने खेत पर पहुंचे। वहां पर गांव के ही ग्रामीण धान के गट्ठर (पूरे) को इकट्ठा कर ट्रॉली में फैंक रहे थे। ओमवीर सिंह ट्रॉली में उनको सही से लगा रहा था। तभी अचानक ट्रॉली में मौजूद ओमवरी पर बिजली गिरी और वह वहीं गिर गया।

ट्रॉली से उसी समय वहां काम कर रही एक किशोरी का हाथ छू गया और वह भी चपेट में आ गई और थोड़ी सी झुलस गई। ऐसा मंजर देखकर वहां हा-हाकार मच गया। पास के खेत में काम कर रहे किसान शिवकुमार ने ओमवीर सिंह के परिजनों को फोन किया। परिजन खेत पर पहुंचे और उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया। ओमवीर अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गया। खबर लिखे जाने तक शव के पोस्टमार्टम के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें