फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भानौली में किसान ने फंदे पर लटककर जान दी

Wed, 23 Aug 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर गांव भानौली में एक किसान ने अपने घर पर पंखे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये बैंक से ऋण ले रखा था। ऋण अदायगी का बैंक से दबाव था, जिसके तनाव में आत्महत्या की।
विज्ञापन




गांव भानौली निवासी 48 वर्षीय किसान प्रेम स्वरूप पुत्र खचेरमल पर एक लाख रुपये से अधिक का बैंक का ऋण था। वह इसी के तनाव में थे। पत्नी मायके गई हुई थी और पुत्र हरियाणा में नौकरी करता है। घर पर बेटी ही थी। वह एक कमरे में काम कर रही थी। काफी देर तक पिता के अपने कमरे से बाहर नहीं निकलने पर बेटी को चिंता हुई तो उसने कमरे में झांका। कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदे पर पिता को लटका देख वह जोर-जोर से चीखने लगी। इस पर आसपास के लोग दौड़कर घर के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन




सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि किसान ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें