फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पंचायत भवन व मंदिर सहित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Wed, 23 Aug 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।   संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गंगीरी ब्लॉक की ग्रामसभा भुड़िया में मंगलवार की सुबह अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। ग्राम पंचायत कार्यालय, संतोषी माता मंदिर और आश्रम की चहारदीवारी एवं प्रांगण में अवैध निर्माण सहित करीब आधा दर्जन दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। साथ ही मौके पर जेसीबी से नाला निर्माण के लिए खुदाई करवाई गई ताकि जल्द ही नाले का निर्माण हो सके।
विज्ञापन




दरअसल भुड़िया ग्रामसभा में नाले का निर्माण होना है लेकिन ग्रामसभा की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। इसमें पंचायत कार्यालय और मंदिर व आश्रम का अवैध निर्माण भी शामिल था, जिसके चलते अवैध तरीके से बनी दुकानों को हटाने के लिए भी लोग तैयार नहीं हो रहे थे।



मंगलवार की सुबह उपजिलाधिकारी अतरौली अनिल कटियार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार लीलू सिंह, बीडीओ स्मृति अवस्थी, एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र हितैषी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हुुकुम सिंह, जेई विमल कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम सहित छर्रा, पालीमुकीमपुर और गंगीरी थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। इससे विरोध करने वाले हिम्मत नहीं जुटा सके और अवैध निर्माण ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन




इससे पहले एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार जेसीबी लेकर गांव गए थे, लेकिन अवैध निर्माण हटवाने के बजाय खानापूरी कर लौट गए थे। अमर उजाला के 10 अगस्त के अंक में यह खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों के पास शिकायत की, जिस पर मंगलवार को अवैध कब्जा ध्वस्त कराया गया।




नहीं हो पा रहा था नाले का निर्माण
भुड़िया निवासी प्रहलाद सिंह के अनुसार बरसात के समय गांव जलभराव की समस्या रहती थी। नाले का निर्माण होना है, लेकिन छर्रा-अतरौली मार्ग पर ग्रामसभा की जमीन पर दुकानों एवं मंदिर की दीवार होने के कारण नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा था। उन्होेंने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय ने ग्रामसभा की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें