क्षेत्र के गांव चांदनेर में सर्पदंश से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव के निरोत्तम शर्मा के पुत्र गनेशी शर्मा (45) मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब परिवार के लोगों के साथ खेत पर धान काटने गए थे।
वे धान काट रहे थे, तभी बांये हाथ के अंगूठे के ऊपर सर्प ने डस लिया। परिजन उन्हें वीरपुरा के निजी चिकित्सक के पास दिखाने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद