फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुग्गी चढ़ते समय गिरा किसान, नीचे आने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 25 Mar 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुग्गी पर चढ़ते समय किसान नीचे गिर गया। वह बुग्गी के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक किसान बालिस्टर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस कोतवाली के गांव किन्हुआ निवासी किसान बालिस्टर सिंह (70) पुत्र हजारीलाल सुबह 8 बजे अपने खेतों से चारा लेने के लिए बुग्गी लेकर गए थे। बुग्गी में चारा भर कर वे उसके साथ चलने लगे। कच्चे रास्ते से पक्के रास्ते पर पहुंचने पर वे बुग्गी पर चढ़ने लगे।

विज्ञापन


इसी कोशिश में वे अचानक बुग्गी के नीचे आ गए और बुग्गी उनके ऊपर होकर निकल गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेतों पर काम रहे लोग ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर घर आ गये। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें