खेत पर लगे तारों में छोड़ा जाता है करंट
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में खैर थाना क्षेत्र के गांव सहरोई में शुक्रवार सुबह तड़के खेत पर फसल में पानी लगाने गये एक किसान की खेत पर लगे तारों की बाढ में लगे बिजली के करंट से मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव सहरोई निवासी 52 वर्षीय मृतक केशव शर्मा पुत्र प्योरलाल शर्मा के परिजनों ने बताया कि केशव सुबह तड़के खेत पर फसल में पानी लगाने के लिए गये थे। खेत पर फसल में पानी लगाते समय वह खेत के चोरों तरफ लगे तारों में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आ गए। जिससे किसान बिजली का करंट लगने से खेत में पड़ा रहा। सुबह जंगल में शौच कने जा रहे लोगों की नजर खेत में पड़े किसान के शव पर गई, देखा तो होश उड गए। वहां पर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। किसान के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान ने अपने पीछे दो बेटे और बेटी, पत्नी और भाई परिवार के लोगों को रोते बिलखते छोड़ा है।
ग्रामीणों ने बताया कि आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत के चोरों तरफ तारों की बाढ लगा रखी है। जिसमें बिजली का करंट छोड़ दिया जाता है। बिजली के करंट से खेत पर फस्ल में पानी लगाते समय किसान की मौत हुई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानाकरी कर किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।