फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे में करंट आने से किसान की मौत

सार

थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए किसान की विद्युत खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।परिजन आनन-फानन धर्मेंद्र को छर्रा के के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
धमेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए किसान की विद्युत खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे गांव टोडरपुर डब्बालपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर सिंह लोधी के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार (32) पुत्र तालेवर सिंह धान की फसल में पानी लगाने गए थे। खेत के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर धर्मेंद्र बुरी तरह झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों की सूचना दी। परिजन आनन-फानन धर्मेंद्र को छर्रा के के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां सहित अन्य परिजनों को रोते बिलखते छोड़ा है।?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें