फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल से सटे गांव भीकमपुर में किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। खबर पर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अभी परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बन्नादेवी पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय घनदेव सुबह नौ बजे घर से निकला और खेत पर शहतूत के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर में जब परिवार को खबर लगी तो वे दौड़ते हुए पहुंच गए। सूचना पर पुलिस आ गई। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामले में अभी कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। परिवार भी कुछ नहीं बता पा रहा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। किसान चार बच्चों का पिता था और पत्नी पुष्पा भी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें