सूचना पर पहुंची पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
शुक्रवार सुबह खेतों की ओर शौच के लिए गए ग्रामीण मचल सिंह पर भैंसे ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उन्हें पास के एक पेड़ पर चढ़ना पड़ा, जहां वह करीब तीन घंटे तक फंसे रहे। सुबह मचल सिंह जंगल की ओर गए थे। खतरा भांपते हुए वह पेड़ पर चढ़ गए। भैंसा लंबे समय तक पेड़ के नीचे डटा रहा। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने सूचना को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू के बाद किसान को नीचे उतारा गया। ग्रामीणों का कहना है कि भैंसा पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है।