फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सर्पदंश से पीड़ित किसान की बायगीरों के चक्कर में मौत

विज्ञापन
चंद्रभान का इलाज करता बायगीर। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चंदनपुर में रविवार की रात घेर में मक्का की कुटी के ढेर पर रखी माचिस को उठाते समय एक किसान को सांप ने डस लिया। परिजन पीड़ित किसान को 10 घंटे तक बायगीरों के चक्कर में इधर से उधर ले जाते रहे, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

गांव चंदनपुर के चंद्रभान सिंह (52) किसान थे। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की रात करीब 8:30 बजे अपने घेर पर मक्का की कुटी के ढेर पर रखी माचिस को उठा रहे थे, तभी सांप ने उनके हाथ की अंगुली में डस लिया और वह कुटी के ढेर में ही गायब हो गया। पीड़ित किसान के शोर मचाने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाए अंधविश्वास में पास के गांव कुमरौआ एक बायगीर के पास ले गए, बायगीर वहां रात भर उसका उपचार तंत्र-मंत्र से उसका उपचार करता रहा लेकिन चंद्रभान की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन सोमवार सुबह छर्रा के पास गांव बाईंकला में एक अन्य बायगीर के पास ले गए, जहां से हालत और ज्यादा बिगड़ने सुबह करीब साढ़े छह बजे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने चंद्रभान सिंह को मृत घोषित कर दिया।
परिवार वाले शव को गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पंचायतनामा भरने गांव पहुंची तो परिवार वाले कहने लगे कि चंद्रभान अभी जिंदा है और उसे फिर जिला कासगंज के सिढपुरा में एक बायगीर के पास लेकर पहुंचे बायगीर ने दोपहर करीब दो बजे के अपने हाथ खडे कर दिए, तब परिवार वाले चंद्रभान के शव को लेकर थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस से कहा। थान प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उन्होेंने अपने पीछे तीन बेटी प्रीति, पूजा, गुंजन और पत्नी को बिलखते छोड़ा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


सर्प दंश से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को तुरंत अस्पताल आना चाहिए, बायगीरों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। सीएचसी में सर्पदंश से पीड़ित कोई मरीज कोयहां नहीं लाया गया है। कुशलपाल सिंह प्रभारी, सीएचसी छर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें