फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लो वोल्टेज से पंखे, कूलर और नलकूप ठप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे से लेकर गांव तक बिजली के लो वोल्टेज से सैकड़ों लोग परेशान हैं। नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। घरों में पंखे और कूलर काम नहीं कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। गांव कलाई के लोगों ने शुक्रवार की रात को बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया और लाइन को इटावली फीडर से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

जलाली कस्बे में बीते एक दशक में लोड दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुका है, लेकिन ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। जिससे अक्सर लाइन में खराबी हो जाती है। गांव कलाई के राजू शर्मा व मोना शर्मा का कहना है कि बिजली कटौती व लो वोल्टेज के कारण व्यापार, परिवार और नलकूप चलाने वाले किसान प्रभावित हैं। कलाई की लाइन को साधू आश्रम के बजाय इटावली से जोड़ा जाए।
जलाली के सुधीर गुप्ता व अमित कुमार सिंह कालू का कहना है कि लोड दो गुना होने और ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाने के कारण लाइन में फॉल्ट होते रहते हैं। जलाली बिजलीघर के अवर अभियंता सुंदरलाल ने बताया कि 33 हजार वोल्टेज की जगह ऊपर से 26 हजार वोल्टेज मिल रहे हैं, इसलिए लो वोल्टेज की समस्या है। बारिश होने पर स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें