फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर निगम और एएमयू को नोटिस देने की तैयारी परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के सर सैयद हाउस के मैदान में कुत्तों ने सुबह टहलने आए डॉ. सफदर खान पर हमला करके उनकी जान ले ली थी। अब डॉ. खान के परिवार ने नगर निगम और एएमयू को भी नोटिस देने की तैयारी में हैं। वह अधिवक्ताओं से सलाह ले रहे हैं। सलाह पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले डॉ. सफदर खान के भाई इफि्तखार खान ने कहा कि जहां उनके भाई के साथ हादसा हुआ है, वह जगह एएमयू की है। इसलिए एएमयू की जवाबदेही बनती है। साथ ही नगर निगम की भी लापरवाही उजागर होती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल डॉ. खान की बीवी इस मामले में कुछ नहीं कह रही हैं, लेकिन जो भी हम लोगों का फैसला होगा, उसको मानेंगी। भाभी कतर से लौटी हैं, जो अपनी बेटी के पास गई थीं। इफि्तखार खान ने कहा कि भाई का शव एक घंटे तक पड़ा रहा है। उधर, यूनिसेफ के अधिकारियों ने डॉ. सफदर के परिवार को जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन दिया है।




सर सैयद हाउस परिसर में दिखे कुत्ते
अलीगढ़। एएमयू के सर सैयद हाउस के मैदान में घटना के तीसरे दिन भी खूंखार कुत्ते घूमते नजर आए। लोगों को देखते ही कुत्ता भागने लगते हैं। सुबह-सुबह टहलने वालों ने यहां आने से दूरी बना ली है। रविवार को इसी जगह डॉ. सफदर पर कुत्तों के झुंड ने हमला करके जान से मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें