इगलास में हादसे में जान गंवाने वाले दंपती की मौत ने निकाह वाले परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया। माता-पिता की मौत से पांच बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी चीत्कार सुनकर परिजन सहित अन्य लोगों का मन भी द्रवित हो रहा था।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई राशिद ने बताया कि उनकी दो बेटियों साइन और सना का 16 नवंबर को निकाह होना है। उनके निकाह का कार्ड लेकर भाभी शकीना के साथ बड़े भाई आरिफ इगलास क्षेत्र में अपनी ससुराल में न्यौता देने गए थे। हादसे ने दोनों की जान ले ली। बताया कि पांच भाइयों में आरिफ दूसरे नंबर के थे।
वह अपने पीछे बेटियां हिना, तबस्सुम, फिजा, मुस्कान व निदा समेत एक बेटे को छोड़ गए हैं। हिना और तबस्सुम का निकाह हो चुका है। राशिद के अनुसार आरिफ टाइल्स और संगमरमर के पत्थर लगाने के मिस्त्री थे। उनकी मौत से पूरा परिवार गमजदा है।