सीओ के अनुसार परिवार के सदस्यों से यह भी पता चला है कि वह अपने पिता से कहीं बाहर घूमने जाने के लिए पिछले काफी समय से अनुमति मांग रही थी, मगर पिता मान नहीं रहे थे। इस बात को लेकर भी दोनों में काफी विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
एएमयू वीसी सहित पूरा अमला पहुंचा मेडिकल
छात्रा की आत्महत्या की खबर पर एएमयू कुलपति प्रो.नईमा खातून सहित पूरा अमला मेडिकल कॉलेज पहुंचा और उसके उपचार के बीच चिकित्सकों से बात की। बाद में छात्रा की मृत्यु की खबर आ गई। हॉस्टल में जब पुलिस टीम जांच को पहुंची तो छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस ने बातचीत में काफी कुछ तथ्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं।