फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: टीटीई बनकर फौजी से ठगे 800 रुपये, फर्जी आईकार्ड के साथ गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही क्राइम हिस्ट्री

Mon, 28 Sep 2026 05:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे में टीटीई बनकर घूम रहे ठग ने टिकट कंफर्म कराने का झांसा देकर आर्मी के जवान से 800 रुपये ठग लिए। शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मुसाफिरखाने के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र और ठगी के 800 रुपये बरामद हुए। 
विज्ञापन
फर्जी आईकार्ड के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : जीआरपी अलीगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में टीटीई बनकर घूम रहे एक ठग ने टिकट कंफर्म कराने का झांसा देकर आर्मी के जवान से 800 रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने पर जीआरपी ने सोमवार को आरोपी को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मुसाफिरखाने के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र और ठगी के 800 रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


जीआरपी के  प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चोचई निवासी देवेंद्र सिंह सेना में जवान हैं। उन्हें सोमवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से सफर करना था, लेकिन उनका टिकट कंफर्म नहीं था। रेलवे स्टेशन आते समय उनकी मुलाकात टीटीई की वर्दी पहने किशन लाल निवासी मोहल्ला हॉस्पिटल, थाना गुन्नौर, संभल से हुई। उसने खुद को रेलवे कर्मचारी बताते हुए स्पेशल कोटे से टिकट कंफर्म कराने का भरोसा दिया और इसके बदले 800 रुपये ले लिए। कुछ देर बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। 

ठगी का अहसास होने पर देवेंद्र सिंह ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुसाफिरखाने के एक कमरे से दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से फर्जी आईकार्ड और आर्मी जवान से ठगे गए 800 रुपये बरामद हुए। पुलिस अब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें