अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व जीआरपी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक फर्जी टीटीई को पकड़ा है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरपीएफ व जीआरपी को स्टेशन पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में टीटीई की वर्दी में दिखाई दिया। शक होने के बाद पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। उसे तत्काल पोस्ट पर लाकर जब गहन पूछताछ की गयी, तो उसने अपनी पहचान देवेंद्र कुमार निवासी माधोपूरा रामस्नेही कॉलोनी रामघाट रोड थाना विजय नगर, गाजियाबाद के रूप में दी है।