फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : फार्मा कंपनी के अधिकारी का दिल्ली में हुआ दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनवरीगंज निवासी फार्मा कंपनी के 42 वर्षीय अधिकारी का दाह संस्कार दिल्ली में शुक्रवार को कर दिया गया। अंतिम संस्कार में उनके ताऊ एवं परिवार के कुछ संबंधी शामिल हुए। कोरोना से संक्रमित होने के कारण पत्नी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मृतक की पत्नी एवं भाई का रात्रि में नमूना लेकर जांच कराया गया था। सुबह भाई की रिपोर्ट निगेटिव और पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसलिए भाई को तो जाने की अनुमति देने को अधिकारी तैयार थे लेकिन पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण अनुमति नहीं मिली। बाद में भाई भी नहीं जा सकें।
हास्पिटल में भर्ती मृतक के भाई ने बताया कि मथुरा के जांच में उनके भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि दिल्ली में प्राइवेट में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने इस पर प्रशभन चिन्ह उठाया है। उल्लेखनीय है कि 13 जून को मृतक अधिकारी के पिता की मौत हुई थी। परिवार के 7 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है और अतरौली के कोविड हॉस्पिटल, पंडित दीनदयाल अस्पताल एवं दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। 42 वर्षीय अधिकारी बेहतर उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई। कनवरीगंज में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें