फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सांसद सतीश गौतम के नाम पर बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, महिलाओं को फॉलो करने पर मचा बवाल, एफआईआर दर्ज

Thu, 10 Sep 2026 10:05 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर किया है। अकाउंट फिलहाल बंद है। इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। फिलहाल आईपी एड्रेस से ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाकर सांसद सतीश गौतम के नाम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस फेक अकाउंट से महिला यूजर्स को फॉलो किया जा रहा है और उनके वीडियो रीपोस्ट किए जा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा के जिला मंत्री मुकेश लोधी ने बीते 7 सितंबर को एसएसपी नीरज जादौन से लिखित शिकायत की।

विज्ञापन


शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति सांसद की पहचान का इस्तेमाल करते हुए एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल चला रहा है। महिलाओं को फॉलो करने और उनके वीडियो शेयर कर रहा है जिससे न केवल सांसद की गरिमा को ठेस पहुंच रही है, बल्कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने की एक गहरी साजिश भी रची जा रही है।

एसएसपी के निर्देश पर क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर किया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि अकाउंट फिलहाल बंद है। इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है जिसमें साइबर सेल के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। फिलहाल आईपी एड्रेस से ट्रेसिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें